आखिर क्यों छापा गया था जीरो रुपये का नोट, सच्चाई कर देगी आपको भी हैरान

By: Ankur Sat, 25 Dec 2021 3:48:33

आखिर क्यों छापा गया था जीरो रुपये का नोट, सच्चाई कर देगी आपको भी हैरान

रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (RBI) द्वारा भारत में नोटों की छपाई की जाती हैं जो बाजार में क्रय-विक्रय का चलन करते हैं। हर नोट किसी कीमत का होता हैं जिससे सामान खरीदा जा सकता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नोट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ जीरो रुपये का भी छापा गया था। यह बिल्कुल दूसरे नोटों की तरह दिखाई देता है। इसके पीछे के छपाई की सच्चाई हैरान करने वाली हैं।

दरअसल, रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (RBI) ने इन नोटों को नहीं छापा था। इस नोट को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम के तहत छापा गया था। इस जीरो रुपये के नोट को छापने का आईडिया दक्षिण भारत की एक NGO का था। साल 2007 में भ्रष्टाचार के खिलाफ इस नोट को हथियार के रूप में शुरू किया गया था। तमिलनाडु में काम करने वाली इस एनजीओ ने करीब 5 लाख जीरो रुपये के नोट छापे थे। इन नोटों को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम चार भाषाओं में छापा गया था जिसे लोगों में बांट दिया गया।

इस नोट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मैसेज लिखे थे। इन नोट पर लिखा था, 'भ्रष्टाचार खत्म करो', 'अगर कोई घूस मांगता है, तो इस नोट को दें और मामले के बारे में हमको बताएं। ना लेने की और ना देने की कसम खाते हैं। इस नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नोट पर नीचे एनजीओ का फोन नंबर और ईमेल आईडी दी गई थी। एनजीओ ही इस जीरो रुपये के नोट को बनाती थी और रिश्वत मांगने वाले लोगों को देती थी। जीरो रुपये का नोट भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रतीक था।

ये भी पढ़े :

# दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं दिशा वकानी! वायरल हो रही है बेबी बंप वाली तस्वीर

# आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं 'महाभारत के भीम', सरकार से लगाई मदद की गुहार

# महिला मित्र की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, 2 दिन में 5 बार देखने गया; ऐसे खुला राज

# जयपुर एयरपोर्ट पर शख्स से मिले 24 लाख के सोने के बिस्किट, शेविंग ट्रिमर में थे छिपे

# सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को ऐसे दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई, बॉयफ्रेंड के साथ लिपलॉक करती दिखीं ये एक्ट्रेस

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com